अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- आम्बुआ से 7 किलोमीटर दूर ग्राम झोरा में जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों के बीच तीर चले जिसमें एक की मृौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी भूरीबाई की सूचना पर आम्बुआ थाने पर प्रथम सूचना दर्ज की गई घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंचा तथा शव का पंचनामा बनाकर शव अपने कब्जे में लिया आरोपी फरार है जिनकी खोजबीन की जा रही है थाना प्रभारी मोतीसिंह नायक ने बताया कि ग्राम झोरा में जमीन का पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसके तहत गुरुवार की शाम लगभग 6.30 बजे पर आरोपीगण मुकाम पिता जंगलीया, राजू पिता मुकाम, रणसिंह पिता बत्तिया, कालिया पिता नवल सिंह, छिबू पिता नवल सिंह सभी हथियारों के साथ नाथू के घर पर एकमत होकर गए तथा गाली गलौच करने लगे आपसी विवाद में इन लोगों ने तीर चलाए झगड़े के समय नाथू ने भागने का प्रयास किया तभी मुकाम पिता जंगलिया ने तीर चलाया जो कि नाथू के गले के पार हो गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस बल तथा डायल-100 वाहन घटनास्थल पर पहुंचे मगर तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस थाना आम्बुआ में मृतक की पत्नी भूरी बाई की सूचना तथा घटना स्थल निरीक्षण के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 302,34, 147, 148 आदि विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया। आरोपियों की सघनता के साथ खोजबीन की जा रही है। Post navigation प्रचार-प्रसार के अभाव में गोकुल महोत्सव अभियान कागजों पर सिमट कर हुआ संपन्न चोर इंडिगो कार से आए और रिलायंस टॉवर से दिन दहाड़े 13 सेल चुरा ले गए