आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आजाद नगर नगर में देर रात को अज्ञात चोरो ने हजरत नवगज रेहमतुल्ला अलैह की दरगाह के गेट का ताला काट कर दरगाह के अंदर रखी दान पेटी के तीनों ताले तोडक़र दान पेटी में रखे लगभग 8 हजार रुपए चुरा लिए। चोर यहीं नहीं रुके उनके हौसले इतने बुलंद थे कि वे माताजी के मंदिर भी पहुंचे और वहां का ताला चटकाकर अंदर घुसे और चांदी का मुकुट एवं चांदी के अन्य आभूषण समेत अन्य सामान लेकर भाग निकले। सुबह जब धर्मावलंबियों को इसकी खबर मिली तो संबंधित स्थानों पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। अब पुलिस छानबीन में जुटी है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को जल्द पकडऩे की मांग क्षेत्रवासियों ने की है। ) Post navigation मुस्लिमों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, राष्ट्रपति से की मॉब लीचिंग के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग झाबुआ लाइव की खबर का असर : बैंक खातों में शून्य लगते ही शिक्षकों का तीन माह का वेतन मिला, बैठक रख मीडियाकर्मियों का किया सम्मान