रायपुरिया लवेश स्वर्णकार,पन्नालाल पाटीदार अंचल में महाशिवरात्री पर सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ है। रायपुरिया के दोनो शिव मंदिर पर पर्व धूमधाम से मनाया जाना है जिसको लेकर भक्तों की तैयारियां अंतिम चरण पर है। *बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पर यह होंगे आयोजन- @ यहां श्री राम मित्र मंडल के तत्वाधान में भजन संघ्या का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध गायक शशांक तिवारी भजनों की प्रस्तुति देंगे । @ मंदिर पर आकर्षित विधुत सज्जा की गई है । @ महादेव के इस मंदिर से बग्गी में भोलेनाथ की तस्वीर होगी ढोल ओर डीजे की धुन पर थिरकते हुवे नगर में जुलूस निकाला जाएगा। @ अंत मे महाआरती ओर प्रसादी वितरण होगा । *इस मंदिर की मान्यता यह भी है* कहा जाता है चोरों से बरामद किया गया था शिवलिंग- बालक प्राथमिक स्कूल के सामने स्थित प्राचीन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर यह होगा आयोजन यह मंदिर अति प्राचीन है यहां के लिए कहा जाता है इस मंदिर के समीप पुलिस थाना हुवा करता था तत्कालीन समय मे पुलिस ने चोरे के पास से शिवलींग बरामद किया गया था ।तत्कालीन थाना प्रभारी ने इस शिवलिंग को थाने के समीप ओटला बनाकर स्थापित कर दिया था तब से यहां शिव मंदिर है मान्यता है यहां मांगी गई हर मुराद पूरी भी होती है मंदिर में स्थित शिवलिंग चमत्कारिक है। # यहां शिव की पूजा अर्चना अभिषेक होंगे । # शाम 7 बजकर 20 मिनिट पर ढोल धमाकों के साथ महा आरती की जाएगी । # यहां भक्तों के लिए प्रसादी में फरियाली साबूदाना खिचड़ी तथा भांग का सरबत प्रसादी स्वरूप दिया जाएगा। ) Post navigation हाट बाजार में शराबी ने मचाया जमकर उत्पात, बेसुध हुआ पुलिस ले गई थाने स्टेला सुलिया ने पुनः संभाला एसडीओपी का पदभार; ग्रामीणों में हर्ष