झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- इन दिनों बदमाश कभी चैन स्नेचिंग कर रहे है तो कभी ताले तोड रहे है। बीती रात बदमाशों ने बदनावर मार्ग स्थित एसआर पेट्रोल पम्प पर ताले तोडे। हालांकि यहां बदमाशो को कुछ हाथ तो नहीं लगा लेकिन सीसीटीवी कैमरे की हार्डडिस्क बदमाश अपने साथ ले जाने में सफल रहे। घटना की जानकारी सुबह पेटोल पम्प खोलने आये कर्मचारी को लगी तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बदमाशो ने पेट्रोल पम्प के पीछे से दरवाजा तोडा ओर अंदर प्रवेश किया। यहां कुछ हाथ नही लगा तो बदमाशों ने सारा सामान तोड फोड दिया। पम्प पर लगे सीसी टीवी की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गये। पूर्व में भी बामनिया मार्ग के मेहता पेट्रोल पम्प पर भी बदमाशों ने कुछ इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया था। Post navigation व्यापारियों ने नगर बंद रख जीएसटी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन 12वीं फेल होने पर युवती ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या