सुनील खेड़े , जोबट
उदयगढ़ थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर राजशेखर वर्मा वर्तमान निवास मंडी रोड़ जोबट के घर मे रात में चोरों द्वारा ताला तोड़कर करीब लगभग दो लाख की नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस रिपोर्ट अनुसार रात्रि को सब इंस्पेक्टर राज शेखर वर्मा रात्रि गश्त होने से उदयगढ़ ड्यूटी गए हुए थे बाकी परिवार के लोग खरगोन गए हुए थे और चोरों ने इसका जमकर फायदा उठाया और पुलिस के घर ही चोरी की वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *