भूपेंद्र बरमण्डलिया@मेघनगर चोरो के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बीती रात मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट क्रमांक 19 आलिया इंटरप्राइजेज मालिक अब्दुल रशीद (लादेन चाचा) की भंगार दुकान से चोरों ने हाथ साफ कर दिया पूरे मामले की बात करें तो देर रात्रि 12 से 1 बजे के मध्य औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भंगार दुकान पर लाइट की रोशनी बार-बार बंद चालू हो रही थी।जिसके चलते पास में रानू कॉलोनी के युवाओं ने जाकर देखा तो कुछ हलचल दिखाई दी। युवाओं की मौजूदगी की आहट पाते ही .. चोर भागने में कामयाब हुए लेकिन कुछ देर बाद फिर से चोरों ने भंगार प्लांट के मेन गेट के लोहे पतरे से बना दरवाजा टॉमी से ऊंचा कर अंदर मेन गेट के हैंडल को खोलकर प्रवेश किया। प्लांट से घरेलू सामान इंडक्शन का चुला,, तपेली, कप सेट बिस्तर, पानी मोटर, फेस मोटर, छत पंखा, सिलाई मशीन ठेले सीने की एक त्रिपाल, 50 फीट केबल, 100 फीट पाइप सामान लेकर अज्ञात चोर भागने में सफल हो गए। सुबह जब अब्दुल रशीद खान का बेटा दुकान पर पहुंचा तो सामान तितर-बितर और उक्त सामान चोरी होना पाया गया जिसकी सूचना मेघनगर पुलिस को दी पुलिस का कहना है।पुलिस ने मौका मुआयना करने पर बताया कि घटना ओर चोरी हुए समान को देख चोर आसपास के ही लग रहे हैं जल्दी ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। वही दो महा से लॉक डाउन के चलते भंगार का व्यवसाय ठप था। अब इस परिवार के ऊपर चोरी का संकट आ जाने से परिवार की महिलाएं का रो रो कर बुरा हाल है। Post navigation जनपद समीक्षा बैठक सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां, जिला जनपद सीईओ ने परियोजना अधिकारी को लगाई फटकार बकरियों के लिए पीपल का पाला तोडऩे चढ़े बालक की करंट लगने से मौत, सरपंच ने लगाए एमपीईबी पर लापरवाही के आरोप