गौरव कटकानी, कालीदेवी

—————————————-
बीती रात करीब 12.45 से 1 बजे के बीच अज्ञात चोरो द्वारा कालीदेवी माताजी मंदिर व उसके समीप हनुमान जी मंदिर के ताले तोड़ कर अंदर रखी दान पेटी एवं माताजी का पूरा श्रृंगार चोर चुरा ले गए । ताले टूटने की आवाज आने पर पंडितजी द्वारा मंदिर के पीछे इस्थित ब्लॉक कालोनी के रहवासियों को आवाज लगाई गई तब तक चोर मंदिर से सारा सामान चुरा कर भाग चके थे । खास बात तो यह है कि मंदिर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चोरो ने अस्त व्यस्त कर दिए और ओर इसकी हार्ड डिस्क नर्सरी के समीप फेक दी । रहवासियो ने तत्काल थाने पर इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह राठौर बल के साथ मौके पर पहुचे ओर जाच की । पुलिस को शमशान घाट के समीप नर्सरी के समीप एक हार्ड डिस्क बरामद हुई जिसे रिपेयर के लिए भेजा गया है । मामले की एफआईआर कालीदेवी थाने पर की गई एवं पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है । चोरी गए सामान में माताजी का 1 चांदी का छत्र , 1 चांदी का मुकुट , 2 चांदी के पाटले , 8 चांदी की चूड़ी पट्टी वाली , 10 चांदी की गोल चूड़ी ( बड़ी वाली ) , 1चांदी की बड़ी चैन , 1 चांदी की गाय व बछड़े , 1ताँबे का लोटा , कैमरे व कैमरे से संबंधित सामन , माताजी मंदिर की 2 दान पेटी एवं हनुमान मंदिर से 1 दान पेटी चुरा ले गए कुल लगभग नगदी सहित 1 लाख रुपए पर चोरो ने हाथ साफ किया । इस पूरे घटना के संबंध मैं थाना प्रभारी का कहना है कि किसी को घबराने की जरूरत नही है चोरी करने वाले जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे ओर उनपर उचित से उचित कार्यवाही होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *