सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी

रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। शनिवार रात को चोरों द्वारा तीन जगह चोरी को वारदात को अंजाम दिया।

झाबुआ पारा मार्ग पर सापन नदी पर लोकेंद्र सिंह राठौड़ एवं नरबु डामोर की दुकानों का ताला तोड़ नगदी और सामान ले गए। इसी के साथ छोटी खरडू के लक्ष्मण मखोडिया के यहां से तीन बकरियां जो कि बरानदे में बंधी हुई थी वहां से ले गए।

ग्रामीणों का कहना है कि चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन यहां चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। जिस और शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार यहां चौकी और गश्त के लिए आवेदन दिए लेकिन आज तक नहीं गश्त लगती है न ही चौकी की कोई बात करते हैं?इस पर प्रशासन मौन क्यो बैठा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *