नववर्ष आरंभ होने पर युवा रामायण मंडल द्वारा चैत्र नवरात्रि से रामनवमीं तक सात दिवसीय प्रातःकालीन प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी बड़े रामजी मंदिर से आरंभ होकर नगर भ््रामण कर पुनः मदिर पहंुचकर आरती पश्चात निरोगी रहने हेतु नीम के शर्बत का वितरण किया जाता है। वही कालिका माता मंदिर परिसर से नववर्ष पर बैंडबाजों के साथ विशाल चल समारोह निकाला गया। बावड़ी मंदिर पहंुच कर चल समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर विधायक कलसिंह भाबर, अशोक अरोरा, पूनम मिस्त्री, रूस्तम चरपोटा, सुनील पणदा, मनीष बघेल, सुजीत भाबर, विश्वास सोनी सहित संघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। देर शाम प्रत्येक घरों पर नववर्ष पर देहरी पर दीपक लगाए व रंगोली बनाई गई व नगर को केसरिया पताकों से पाटा गया। Post navigation अवैध कपास से भरा वाहन पकड़ा पानी का टैंकर पलटा टला बडा हादसा