रायपुरिया लवेश स्वर्णकार कोरोना सक्रमण को लेकर इलाक़े में कई लोग बिना जांच के पहुच गए है इनमें से कुछ ही ऐसे लोग है जो जांच के लिए स्वयं पहुच रहे लेकिन कई लोग ऐसे है जो अब भी अपने साथ साथ दुसरो के जीवन को भी खतरे में डाल रहे है । दअरसल रायपुरिया थानां क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में 7 मजदूर देपालपुर से बिना जांच के आ गए वहां के जागरूक ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन का अमला जांच करने पहुँचा है हालांकि चिंता की बात नही है क्योंकि मेडिकल ऑफिसर डॉ केएस कटारा ने उनकी जांच की है और बताया कि उन्हें फिलहाल कोई दिक्कत नही हो रही है देपालपुर से आने के दौरान चेक पोस्ट पर उनकी स्क्रीनिंग नही हुई थी इन सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग कर ली गई है सूचना मिलने पर स्वास्थ्य अमले से डॉ केएस कटारा के साथ स्टाफ ओर एएसआई प्रहलादसिंह चूंडावत मौके पर पहुचे थे । Post navigation त्रुटीपूर्ण एड्रैस के चलते कुछ समय के लिये कोरोना पॉजिटिव घोषित हुआ था झाबुआ; बाद में त्रुटि हुई साबित दूसरे चरण में दमकल से किया पूरी तरह ग्राम को सेनेटाईजेशन