लाईव के लिये आलीराजपुर से रिजवान खांन की रिपोर्ट। जिले में पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान जिले के विभिन्न थानों द्वारा 42 वाहनों के मोटर व्हीकल एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई। उनके चालान बनाकर 18500 रू. का समन शुल्क वसुला गया। स्थाई वारंटी गिरफ्तार आलीराजपुर-जिले के थाना आलीराजपुर पुलिस द्वारा 10 माह से फरार वारंटी बिरमानंद पिता रामचन्द्र जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी घोसला थानाराघवी जिला उज्जैन को न्यायालय जेएमएफसी आलीराजपुर द्वारा स्थाई वारंट जारी किया था। जिसे आलीराजपुर पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। Post navigation विधायक ने किया सिंचाई योजना का भूमिपूजन हाट बाजार की अव्यवस्थाओं पर भड़के कलेक्टर