राहुल पाटीदार/वीरेंद्र बसेर आज होलिका दहन के दूसरे दिन ग्राम करवड़ में प्रतिवर्ष अनुसार चुल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इस दौरान दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद धीरे-धीरे इतना बड़ा की दोनों पक्षों ने एक दुसरो पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान बीच बचाओ मे आये पुलिसकर्मियों पर दोनों ही पक्षों के लोगों ने हमला बोल दिया और पुलिस कर्मियों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस दौरान घटना में करवड़ चौकी प्रभारी राजा राम भगोरे बुरी तरह घायल हुए हैं। जिनके सर, पेर एवं पीठ पर चोट आई है। जिनका प्रथामिक उपचार करवड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया जिस पश्चात उन्हें पेटलावद रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुट चुकी है। विवाद के चलते गांव के कुछ लोग भी घायल हुए हैं। जो कि पुलिस के बचाव में आए थे। पूरे मामले को लेकर झाबुआ लाइव की बात चौकी प्रभारी से हुई है उन्होंने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है। Post navigation नंगे पैर दहकती आग और दहकते अंगारों से गुजरे मन्नतधारी आदिवासी नेत्री निर्मला भूरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने नरेंद्र मोदी जैसे दिग्गज स्टार प्रचारकों की सूची में किया शामिल