कमलेश जयंत, उदयगढ़ स्थानीय भाजपा मंडल ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को गद्दार बताते हुए उनके विरोध में नारे लगाए तथा चौराहे पर कमलनाथ का पुतला फूंका । पूर्व जिला भाजपा महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल चौहान ने बताया कि चीनी माल के आयात शुल्क में भारी कटौती करके तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने भारत के व्यापार को बर्बाद करने की साजिश रची थी उसी के विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया। मंडल अध्यक्ष राजू मुवेल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने गांधी परिवार और चीन के बीच में दलाली की। 200% तक आयात कर कम कर चीन का व्यापार हिंदुस्तान में बढ़ाया। स्थानीय छोटे, मझोले व्यापारी उद्योग को खत्म किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल के मेसरसिह सरपंच, महामंत्री मुकेश अजनार, केरमसिंह डामोर, छगन भौरकुआं, मंडल प्रभारी प्रकाश जमरा उपस्थित रहे। इस दौरान सामाजिक दूरी का विशेष तौर पर पालन किया गया। Post navigation हाट बाजार हुए अनलॉक, प्रशासनिक टीम ने बाजार में मुस्तैद रहकर दी ग्रामीणों को समझाइश रुठे इंद्रदेव को मनाने के लिए आदिवासी समाज ने उज्जयनी-छलावनी मनाई