झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एम के गोयल की रिपोर्ट- गच्छाधिपति आचार्यशिरोमणि श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वर मसा की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी चारित्रकला श्रीजी आदि ठाणा 5 का चातुर्मास राणापुर में होगा। बुधवार रात्रि में शुभ मुहूर्त में चातुर्मास आमंत्रण पत्रिका का मुहूर्त हुआ। राणापुर जिन मन्दिर मूलनायक सुविधिनाथ भगवान एदादा गुरुदेव एवर्तमान आचार्यदेव व मुनिमंडल सहित 7 पत्रिका सर्व प्रथम लिखी गई।इसके पश्चात अन्य पत्रिका लिखी गई। श्रीसंघ अध्यक्ष दिलीप सकलेचा, सचिव प्रदीप भंसाली सहित चातुर्मास समिति अध्यक्ष राजेन्द्र सियालएसजनलाल कटारियाएरमेशचन्द्र नाहर, रमणलाल कटारिया,डॉ एम एल जैन, शेतानमल कटारिया, अनिल सेठ, दिलीप सालेचा, राजेश नागोरी, मुकेश नागोरी आदि उपस्थित रहे। मडिया प्रभारी कमलेश नाहर व ललित जैन ने बताया कि श्री संघ व चातुर्मास समिति के सदस्य श्रीसंघों को आमंत्रण देने के लिए जल्द ही प्रवास करेंगे। गौरतलब है कि नगर की शालिनी भंसाली ने वर्ष 2011 में साध्वी चारित्र कला श्रीजी का शिष्यत्व स्वीकार किया था। आचार्य देवेश जयंत सेन सूरीश्वरजी के वरद हस्त से भगवती दीक्षा ग्रहण की थी। शालिनी अब साध्वी देशना निधिश्री के रूप में 5 वर्ष पश्चात अपने गृह नगर आ रही है।गाँव की बेटी के इस वर्षवास से नगर में हर्ष का माहौल है। Post navigation अच्छे संस्कारों से भविष्य सुंदर बनता है : मुनि पृथ्वीराज जसोल आचार्य रविन्द्र मसा के मंगल प्रवेश पर निकली शोभायात्रा