सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी झाबुआ-पारा मार्ग पर आए दिन दुर्घटना हो रही है परंतु जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। आज चापलिया पुल पर दो बसे आपस में टकरा गई। हालांकि गनीमत रही की कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। गणेश बस क्रमांक एमपी 13 जी 0223 जो कि झाबुआ से पारा जा रही थी कि सामने से आ रही प्रकाश बस एमपी 45 पी 2077 अचानक दोनों बसों का संतुलन बिगड़ जाने से आपस में भिड़ गई, हालांकि ड्राइवरों की मुस्तैदी से बस में बैठे किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। गौरतलब है कि चापलिया पुल पर मोड है और सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते हैं और नतीजतन दुर्घटनाएं बढ़ रही है। इसके पूर्व भी कुछ माह पूर्व चापलिया पुल पर दूध पिक-अप वाहन पलट गया था। हालांकि गनीमत रही कि आज कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ फिर भी जिम्मेदार कोई ठोस कदम इस ओर नहीं उठा रहे हैं जिससे भविष्य में बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। ) Post navigation स्कूल चलें हम अभियान में डॉ. विक्रांत भूरिया ने विद्यार्थियों को की साइकिलें वितरित इस IAS अफसर की जिद से जीते सैकड़ो किसान ; हारा भारतीय जीवन बीमा निगम