झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
हिंदू-मुस्लिम एकता व सौहाद्र्र का प्रतीक सैयद गैबन सैयद रहमतुल्लाह अलैह का उर्स शनिवार से चादर पेश कर शुरू हुआ। इस दौरान जामा मस्जिद से चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया जिसमें मौलाना इस्माइल बरकाती साहब, जावरा से आए नात ख्वान ने शानदार नाते पढ़ी। चादर शरीफ का जुलूस शहर से होता हुआ देवीगढ़ रोड आस्ताने औलिया पर पहुंचा और यहां पर चादर शरीफ पेश की गई। इस दौरान अब्दुल रज्जाक बाबा, जहीर बाबा, शमी खान, अमीर जमान खान, शादाब सैयद, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, रतनसिंह भाबर, जसवंत भाबर, नारायण भट्ट, अक्षय भट्ट, सुधीर भाबर, आनंद चौहान, मनीष अहिरवार मौजूद थे। चादर शरीफ के बाद मौलाना इस्माइल बरकाती साहब ने देश में अमन-चैन, शांति व भाइचारे कायम रहने की दुआएं की। शनिवार रात आस्ताने औलिया पर कव्वाली का शानदार प्रोग्राम रखा गया जिसमें कोटा के कव्वाल हाफिज हिफजुर्रहमान, शब्बीर सदाकत कव्वाल पार्टी कपासन राजस्थान से आकर कव्वालियां पेश करेंगे। वही 16 अप्रैल को कमर वारसी देवा शरीफ से आकर कव्वाली में सूफियाना कलाम पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *