झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- पारा से लगे पुलिस थाना राणापुर के ग्राम गुलाबपुरा में शनिवार दोपहर बाद एक ग्रामीण के मकान में आग लगने से 5 बकरिया, घर में रखा अनाज सहित अन्य सामाग्री जल कर स्वाहा हो गई। हड़ताल के बावजूद भी सहृदयता दिखाते पटवारी संदीप ढाकिया खबर मिलते ही घटनास्थल पहुंचे। पूरी जानकारी लेकर पंचनामा बनाया और तहसील कार्यालय को भेजा। घटना विवरण के अनुसार दोपहर 2 बजे बाद गुलाबपुरा ग्राम के कापसिंह अजनार के मकान में आग लग गई। युवा नेता राजेश पारगी ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने २ टैंकर पानी से आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद राणापुर से फायर ब्रिगेड एवं डायल 100 भी घटना स्थल पहुंच गया था। इसके पूर्व 5 बकरियां, घर में रखा अनाज एवं अन्य सामाग्री जल चुकी थी जिसका अनुमानित करीब 2 लाख दस हजार का नुकसान आंका गया है। – पारा के ग्राम गुलाबपुरा में आग लगने से 5 बकरियों सहित लाखों का सामान जला। Post navigation ‘ग्राम उदय से भारत उदय अभियान’ का बहिष्कार कर पंचायत सरपंच-सचिव उतरे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चादर शरीफ के साथ शुरू हुआ गैबन सैयद रेहमतुल्लाह अलैह का तीन दिनी उर्स