वीरेंद्र बसेर, घुघरी थाना पेटलावद क्षेत्र के ग्राम सूतवाडिया में एसपी के निर्देशानुसार चलित थाना का आयोजन किया गया। ग्राम सरपंच कालीबाई मईडा, तड़वी नंदू गामड़, थाना प्रभारी पेटलावद दिनेश शर्मा, पैरा लीगल वालेंटियर मनोज जानी, चौकी सारंगी बिजेंद्र छाबरिया, चौकी प्रभारी करवड़ संजय बघेल सहित पुलिस कर्मचारी की उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम वासियों को दापा, डीजे और भांजगढ़ी प्रथा से छुटकारा, साइबर फ्रॉड , महिला अपराध से बचने और ग्राम को अपराध मुक्त आदर्श ग्राम बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। पेसा एक्ट और शांति निवारण समिति के महत्व को बताया गया। पैरालीगल वालेंटियर जानी ने विधिक सहायता, घरेलू हिंसा, नाबालिग विवाह के संबंध में जागरूक किया। Post navigation 6 नवंबर को इन गांवों बंद रहेगी बिजली 13 दिसंबर को मेंटेनेंस के कारण इन गांवों में बंद रहेगी bijlo