झाबुआ लाइव के लिए दाहोद (गुजरात) से राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट-
अहमदाबाद से दाहोद आ रही गुजरात राज्य परिवहन निगम की दाहोद डिपो की बस नम्बर जीजे 18 झेड 0018 की बस आज सुबह इन्दौर अहमदाबाद हाइवे पर उसरा गांव के पास से गुजरी तभी कोई अचानक बस के इंजन में आग लग गई। ड्राइवर की सूझबूझ के चलते यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया लेकिन आग के कारण देखते ही देखते बस को अपने आगोश में ले लिया और बस जल गई। घटना की जानकारी दाहोद फायर फाइटर को मिलते ही टीम अग्निशामक यंत्र के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दाहोद डिपी से मिली जानकारी के मुताबिक बस के जल जाने से गुजरात राज्य परिवहन निगम को लाखों का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *