जितेंद्र वाणी, नानपुर वह दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे, लेकिन दोनों में कथित तौर पर प्रेम संबंध होना बताया जा रहा था, दोनों के शव आज सुबह एक साथ पेड़ पर लटकते हुए बरामद हुए। यह मामला अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के कोदला भयडिय़ा फलिये का है। नानपुर थाना प्रभारी मोहन डावर ने बताया कि लड़की शायद नाबालिग है, लेकिन 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी, जबकि मृतक युवक अनपढ़ है। मोहन डावर ने बताया कि 11 अप्रैल को लड़की गायब थी, और कल शाम से लड़का गायब था। दोनों के शव आज बरामद हुए हैं, शव का पंचनामा बनाया गया है तथा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। ) नोट=हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए आप अपने Youtube अकाउंट पर जाकर C B LIVE लिखे ओर उसे SUBSCRIBE कर घंटी जरुर दबा दीजिए ताकी आपको तुरंत हमारे नोटिफिकेशन मिल सके Post navigation लॉकडाउन में झुंड बनाकर ताड़ी पी रहे ग्रामीणों के समझना पड़ा सचिव को भारी, किया जानलेवा हमला भाई के साथ खेत पर भिंड़ी तोडऩे गई नाबालिग बालिका ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी