गगन पंचाल, कल्याणपुरा कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोखड़ा मे शनिवार को दो चचेरे भाइयो मे कुएं मे पानी की मोटर लगाने की बात पर विवाद हो गया। जिस पर भाई जानिया पिता दल्ला तेलिया पिता दल्ला ने रामसिंह के सिर पर राड से हमला किया जिससे। वह गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए दाहोद ले गए। जहां रविवार को उपचार के दौरान रामसिंह की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी कमलीबाई ने इसकी सुचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने अपराध क्र 329/22 धारा 294.323.302.34 भादवी का मामला दर्ज कर लिया हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। फिलहाल आरोपी फरार हो गए हैं जिनको शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। Post navigation अंधाधुंध चलाते है युवा बाइक, हो रही दुर्घटनाएं, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही तेजा दशमी के अवसर पर निकला भव्य जुलूस