भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सभी ने नगर के शासकीय चिकित्सालय के बरामदे में योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी के मार्गदर्शन में सामूहिक योग अभ्यास किया। योग शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस दौरान योग की विभिन्न मुद्रा का अभ्यास योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी ने करवाया। योग अभ्यास के लिए जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष नारायणलाल अरोड़ा,मनीष शुक्ला व अन्य साथियों के साथ तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,बीईओ विनोद कुमार कोरी,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,बीआरसी राजेन्द्र बैरागी,कन्या उमावि प्रभारी प्राचार्य लाल सिंह बामनिया, वरिष्ठ शिक्षक शाहीद शेख,आशीष सोनी सहित, स्वास्थ्य,शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सामुहिक योग अभ्यास किया। Post navigation गरबाड़ा में दो बाइकों की टक्कर, कुंदनपुर के पति-पत्नी सहित तीन घायल दो विभागों की खींचतान में खंडहर बन रहा ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’, ग्रामीण सुविधाओं से वंचित