भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर गरबाड़ा थाना (दाहोद) क्षेत्र के ग्राम पाटिया झोल में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गरबाड़ा एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुंदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लंबेला निवासी हमुदार और उनकी पत्नी नीता शामिल हैं। तीसरे घायल व्यक्ति का नाम कनु भाई व होनिया है, जो गारबाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नडाला बुरा, पलिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Post navigation कैबिनेट मंत्री चौहान ने शासकीय सीनियर बाल छात्रावास का निरीक्षण किया चंद्रशेखर आजाद नगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया