आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- बोरझाड़-जुआरी मार्ग पर ट्रक पलटी खाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीराजपुर की ओर से ओवरलोडिंग रेत भरकर झाबुआ की ओर जा रहा ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएफ 67 95 बोर जाट से 5 किलोमीटर दूर दे कलकुआं फाटे पर घाटी चढ़ते हुए रिवर्स हो गया जो पास में बनी नाली में जा गिरा ट्रक के रेत भरा होने के कारण पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आंबुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई एवं मौके का पंचनामा बनाकर ट्रक को निकालकर पुलिस थाने पर ट्रक को ले जाया गया। Post navigation बस के इंतजार में खड़े ग्राम तड़वी को अचानक ही मौत ने अपने आगोश में लिया बकरी चराने गई महिला से अश्लीलता, छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज