राजेंद्र शर्मा@ब्यूरो चीफ दाहोद

फ़तेपुरा तहसिल के कालिया गाव मे एक विवाहित युवक एक विवाहित युवती का प्रेमी जोड़ा घर से भाग जाने के बाद विवाहित युवती के पति तथा अन्य लोगो ने दोनो प्रेमी जोडे को फ़तेपुरा तहसील के कालिया गांव में लाकर सरेआम ग्रामीणों के बीच लकड़ी तथा डंडे से मारपीट की। प्रेम प्रसंग में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने वाला वीडियो कल शाम को शहर के सोश्यल मीडिया में वायरल होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सुखसर पुलिस ने घटनास्थल पर ताबड़तोड़ पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। इस घटना में पुलिस ने विवाहिता युवती के पति को हिरासत में लेकर मामले मे शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए।

मिली जानकारी अनुसार फतेपुरा तहसील के मुनखोसला गांव के निवासी विवाहित युवक एवं फतेपुरा तहसील के निवासी एक विवाहिता युवती के बीच प्रेम संबंध होने पर दोनों प्रेमी जोड़े कुछ दिनों पहले घर से भाग गए थे ।यह दोनों प्रेमी जोड़े गुजरात के साबरकांठा जिले के इडर गांव में रहने चले गए थे जिसकी जानकारी विवाहित युवती के पति तथा उसके अन्य साथियों को मिलने पर उन्होने गुजरात के इडर में जाकर दोनों प्रेमी जोड़े को वापस फतेपुरा तहसील के कालिया गांव में लाकर सरेआम ग्रामीणों के बीच में लकड़ी तथा डंडों से मारपीट कर एवं युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से मारपीट कर प्रेम संबंध में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा देने वाला वीडियो बीती शाम जिले के सोश्यल मीडिया में वायरल होने हुआ था। जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया था । तत्पश्चात इस बात की जानकारी दाहोद जिला पुलिस अधीक्षक हितेश जोईसर को मिलने पर पुलिस द्वारा वीडियो की जांच करने पर यह वीडियो फतेपुरा तहसील के कालिया गांव का होना का मालूम पड़ने पर जिला पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार सुखसर पुलिस ने ताबड़तोड़ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों युवक युवती को पुलिस थाने में लाने के बाद दोनो को उपचार हेतु नजदीक के अस्पताल में भर्ती कर दिया। पुलिस ने समग्र घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विवाहिता युवती के पति को गिरफ्तार कर मामले में शामिल अञ लोगों को हिरासत में लेने की दिशा जांच शुरु की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *