रितेश गुप्ता थांदला आज थांदला जेएमएफसी न्यायालय जय पाटीदार द्वारा आरोपी मकन पिता फतिया डामोर निवासी भीमपुरी को धारा 452,323,294, 506 भादवि में जेल भेजा गया। घटना के मुताबिक 7 जनवरी को रात्रि 10 बजे आरोपी द्वारा फरियादी के घर के अंदर घुसकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इस आरोप में काकनवानी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर आरोपी ने जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया, इस पर अभियोजन द्वारा उक्त आवेदन का विरोध किया। अभियोजन द्वारा प्रस्तुत तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय द्वारा आरोपी को 8 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला झाबुआ भेजा गया। प्रकरण का संचालन अभियोजन की ओर से एडीपीओ रवि प्रकाश राय द्वारा किया गया। उक्त जानकारी मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ वर्षा जैन द्वारा ने दी। ) Post navigation वैकुठधाम गुरूद्वारा में प्रतिभाओं के सम्मान समारोह में शहर 40 प्रतिभाओं का किया सम्मान युवा मित्र मंडल का दशम खेल महोत्सव की फुटबॉल प्रतियोगिता पूर्व विधायक भाबर ने किया मीडिया कर्मियों का सम्मान