दीपेश प्रजापति, झाबुआ घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक घर में आग लग गई। आगजनी में एक ग्रामीण की मौत हो गई। आगजनी में मवेशी और घरेलू सामान भी जल गया। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे पारा क्षेत्र के ग्राम कलमोड़ा में हुई। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास एक मकान में घरेलू सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे आग लग गई। आगजनी में केसवा राठौड़ की मौत हो गई। इसके अलावा घर में बंधे गाय और दो बैल सहित घर का सामान जलकर राख हो गया। चांदी, सोने के आभूषण सहित लाखों का सामान जल गया। पूरे घर में से आग की लपटें उठ रही थी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि सफलता नहीं मिल पाई। देखिए वीडियो… https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221114-WA0057.mp4 Post navigation ज्ञानोत्सव में शिक्षा जगत से जुड़े देशभर के 4000 से अधिक लोग करेंगे सहभागिता मध्यान्ह भोजन की क्वालिटी देख नाराज हुई कलेक्टर, स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति पर शिक्षक को लगाई फटकार