जहां महिला के सम्मान के नाम पर सिर्फ सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर इतिश्री कर ली जाती है। वही आज 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवासी समाज की महिला प्रमुख प्रीतिबाला डावर द्वारा अपने सहयोगी ऋषिका वसावा, रेशम भंवर, बिरज चौहान व संजू रावत के साथ आज ग्राम खरपाई में महिलाओं की जमीनी स्तर पर स्थिति में सुधार हेतु उनमे जागरूकता के लिए उन्हें साक्षर करने के लिए एक नई पहल ‘नारी साक्षरता’ की शुरुआत की है। महिला सशक्तिकरण की ओर घर-घर शिक्षा का अलख जगाने का एक सराहनीय प्रयास मुख्य उद्देश्य है। इस अभियान की खास बात यह है कि यह पूर्णत: नि:शुल्क है बिना किसी खर्च के महिलाएं शिक्षित होगी। एक महिला शिक्षिका की व्यवस्था की गई है जो निरक्षर महिलाओं को शिक्षित करेगी। शिक्षिका को मानदेय प्रीति डावर एवं उनकी सहयोगी टीम के द्वारा दिया जाएगा। आभार ऋषिका वसावा द्वारा किया गया। आज उपस्थित कार्यक्रम में रेशम भंवर, ग्राम सचिव ग्राम के पटेल भगतसिंग चौहान, किरण डावर, संजू रावत, बिरज चौहान, वर्षा परिहार, आरती वाणी, अनीता गेहलोत, ग्राम के गणमान्य नागरिकों के साथ महिलाएं मौजूद थी। ) Post navigation वर्ष 2015 से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार शिवगंगा बहुउद्देश्यीय ग्राम इंजीनियरिंग वर्ग का चार दिवसीय प्रशिक्षण में जुटे ग्रामीण