इरशाद खान, बरझर रिंगोल पंचायत के मालमसूरी फलिया में 7 वर्ष बालक करण पिता हिन्दु बारिया की सांप के काटने से मुत्यु हो गई। बालक करण कल शाम करीब 6 बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी सांप ने डस लिया, जिससे बालक की मौके पर मुत्यु हो गई। बरझर पुलिस को सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी एसएस रघुवंशी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। वही ग्रामीणो ने सवेरे सेजावाडा से सपेरों को सांप पकडने के लिए बुलवाया दो सपेरों ने ग्रामीणो पुलिस की मौजूदगी में घर के अन्दर से सांप को जिंदा पकड़ा। Post navigation खेत में रखी फसल व ट्रैक्टर में लगी अचानक आग से गांव में मची अफरा-तफरी कांग्रेस कार्यालय का सांसद भूरिया ने किया उद्घाटन