इरशाद खान, बरझर ग्राम पंचायत बरझर के मालि फलिया में एक 5 वर्ष की बालिका की सांप के डंसने से मौत हो गई। अंजना पिता मुकेश परमार उम्र 5 वर्ष बच्चु भाई भाबर के यहां बचपन से ही रह रही थी। पिता मुकेश पत्नी राधिका के साथ गुजरात मजदुरी के लिए गाया हुआ है। अंजना सुबह घर के बाहर खेल रही थी तभी उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। बालिका ने घर वालों को सांप डसने का बताया, इसके बाद बालिका को बरझर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर बालिका को नहीं बचाया जा सका। अस्पताल में ही बालिका की मौत हो गई। Post navigation अंगीठी लगाकर तापने के लिए आग जलाकर सो गई महिला, जलने से मौत अखिल विश्व गायत्री परिवार की मातृ शक्ति अखंड दीप श्रद्धा संवर्धन का आगमन हुआ, स्वागत किया