लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया रायपुरिया से झाबुआ चौराहे से सटे वार्ड क्रमांक 12 का हिस्सा जामली रोड स्थित है, यहां रहवासी गंदे पानी से परेशानन है। दरअसल यह दृश्य अब आम हो गया है। जामली रोड पर आमने-सामने मकान है जिसके एक तरफ नालियां है वो भी उबरा रही है तो दूसरी तरफ नाली ही नही है और ऐसे में घरों से निकलने वाला यह गंदा पानी ही अब इन रहवासियों के साथ राहगीरो के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अगर आप जामली मार्ग की ओर रुख करेंगे या यहां से गुजरेंगे तो यह गंदा पानी और नालियों की गंदगी रोजाना आपको सड़क पर देखने को मिल जाएगी। लेकिन आर्श्चय की बात यह है कि न तो जनता बोल रही है और ना ही कोई जिम्मेदार यहां ध्यान दे रहे है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोग इस दृश्य को देखकर कहते नहीं चूक रहे कि यह कैसा विकास ? और क्या यहां के रहवासी ग्राम के मतदाता नहीं, अगर ऐसा नहीं तो क्यों जिम्मेदार आंखों पर पट्टी बांधे यह दृश्य देखने को विवश कर रहे है। इसका हल क्यो नहीं निकाला जा रहा है। Post navigation बच्चों की देशभक्ति रही आकर्षण का केंद्र, विभिन्न संस्थाओं में ध्वजारोहण कोरोना की तीसरी लहर में फंस गए दर्जनों परिवार, घर वापसी तक का पैसा नहीं