सलमान शैख़@ पेटलावद बढ़ते तापमान, गर्मी एवं ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पिछले दिनो शहर के युवाओ ने ग्रीन पेटलावद संस्था का गठन कर शहर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से शहर के हर उस हिस्से में पौधारोपण करने का निर्णय लिया था, जहां पेड़ नाममात्र के है। इसके बाद आज मंगलवार को इसी संस्था के युवाओ ने ग्रीन पेटलावद मिशन की शुरूआत श्रद्धांजली चौक से की। इसके तहत युवाओ ने डिवायडर पर पौधो का रोपण किया। बारिश के अन्य स्थानो पर भी पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान अभा हिन्दू महासभा, किसान यूनियन सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। आप भी बने इस पहल में सहभागी- पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाए युवाओ की मेहनत अब रंग ला रही है। कई सामाजिक संस्थाएं और सामाजिक कार्यकर्ता इस पहल में सहभागी बने है। हर किसी ने अपने-अपने स्तर पर सहयोग कर इस मिशन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई है। चाहे वह शहर का आम नागरिक क्यो न हो, उसने भी संस्था में पहुंचकर चाहे एक पौधो लेकर अपने घर के बाहर लगाया, लेकिन उसके द्वारा लगाया गया एक पौधा जब पेड़ बनेगा, तो वह पर्यावरण संतुलन में मदद करेगा। आईये आप और हम साथ मिलकर पर्यावरण को सहेजे, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके। Post navigation EXCLUSIVE: आज भी कुपोषण की मार, इन गांवों में मिले 5 कुपोषित बच्चे, 2 अतिकुपोषित जब अचानक गिरा तहसील कार्यालय मे लगा बरसों पुराना पेड़…