पीयुष चन्देल, अलीराजपुर आज अलीराजपुर जिले के ग्राम लक्ष्मणी में जल जीवन मिशन योजना के तहत स्वीकृत पाइपलाइन तथा घरेलू नल कनेक्शन कार्य का भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम वासियों द्वारा पूर्व विधायक व सांसद प्रतिनिधि नागर सिंह चौहान, नपा अध्यक्ष रितेश डावर, नपा उपाध्यक्ष संतोष पोरवाल तथा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर का स्वागत किया गया और भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच दूर सिंह, झापू भाई, ठेकेदार जगदीश वाणी, कार्तिक पाठक, सचिन शर्मा व बड़ी संख्या में महिलाएं व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। Post navigation जयस ने उदयगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का पुतला फूंक, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की थाना प्रभारी से की मांग 35 फीट ताड़ के पेड़ से गिरने पर अधेड़ की मौत