जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना अंतर्गत कल शाम को रिश्तेदारों की खातिर करने के लिए 35 फीट के ताड के पेड़ पर से गिरने से हिरला पिता किनाल उम्र 55 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई। नानपुर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम कोदली पटेल फालिये का कल शाम 5 बजे ताडी लेने ताड़ के पेड़ पर चढ़ा था जहाँ से से वह गिर गया था। मृतक के पुत्र रुमाल पिता हिरला ने नानपुर थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई अचानक यह घटना होने से परिजन स्तब्ध है, जिसके बाद सुबह नानपुर स्वस्थ केंद पर पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों को सौंप दी गई है। Post navigation ग्राम लक्ष्मणी में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो का किया भूमिपूजन पंचायतों में मोबिलाईजर की भर्ती में BSW डिग्री धारकों को प्राथमिकता दिए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा