आरीफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में जयस ने थाना प्रभारी को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा। वही आज़ाद नगर के जयस के पदाधिकारीयो ने उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू अजनार का पुतला फूंका ओर कमरू अजनार मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही आज़ाद नगर जयस ने बीजेपी के झाबुआ ज़िला अध्यक्ष लक्षमण सिह नायक, पंकज शर्मा निवासी राणापुर जिला झाबुआ ओर उदयगढ़ के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कमरू अजनार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को लेकर चन्द्रशेखर आज़ाद नगर एसडीएम व आज़ाद नगर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया गया। जयस द्वारा मांग की गई कि अगर किसी कारण वश दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नही की गई तो आदिवासी समाज उग्र आंदोलन करेगा। Post navigation आलीराजपुर में कमरू अजनार का फूंका पुतला; मुर्दाबाद के लगाये नारे ग्राम लक्ष्मणी में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो का किया भूमिपूजन