विजय मालवी, बड़ी खट्टाली ग्राम बड़ी खट्टाली में आज शनिवार को लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के सयूँकत दल ने ग्राम में स्वच्छता हेतु नाली निर्माण का अवलोकन किया गया साथ ही कचरा संग्रहण केंद्र निर्माण कार्य हेतु निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दोरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी के. सी भालसे अलिराजपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री उपाध्याय साह्यक यंत्री आर. एस चोहान मनरेगा के पी ई ओ विरेंद्र बघेल ब्लांक समन्वयक रविंद्र नायक उपयंत्री आर .एल परमार सचिव चंदरसिंह जमरा सहित ग्रामीण व उपस्थित थे । दल ने ग्राम में ओचक निरीक्षण किया एवं उपस्थित सचिव को। निर्देश दिए की ग्राम में शीघ्र ही स्वच्छता अभियान चलाया जावे दल ने पाया कि वास्तव में नालियों के अभाव में पानी की निक़ासी नहीं हो रही हे ओर जगह जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे है जिसे शीघ्र ही स्वच्छता अभियान के तहत सफ़ाई के निर्देश दिए सचिव चंदरसिह ने बताया की शीघ्र ही ग्राम में नालियों का निर्माण होने से पानी की निकासी सही ढंग से हो जावेगी साथ ही शीघ्र ही स्वच्छता के लिए सफ़ाई कराई जावेगी दल ने मुक्ति धाम निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया । Post navigation टीकाकरण अभियान सक्रियता से, स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास एवं शिक्षकगण काफ़ी सक्रिय जयस ने अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन