विजय मालवी, खट्टाली ग्राम बलदमूंग में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। जोबट थाना प्रभारी मोहन डावर ने घटना शुक्रवार रात की है। केशरसिंह पिता हाबु सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी बलदमूंग अपने घर के बाहर सोया हुआ था। तभी अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। शनिवार सुबह हत्या की जानकारी लगी इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। डावर ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लेंगे। Post navigation ग्राम दुदलवाट में सांसद चौहान ने भाजपा कार्यकर्ता की बैठक लेकर सदस्यता अभियान पर चर्चा की नवागत एसडीएम अर्थ जैन ने प्रसिद्ध चारभुजा मन्दिर पहुँच कर दर्शन किए