अलीराजपुर। सीईओ शीलेन्द्र सिंह ने ग्राम उदय से भारत उदय के अभियान के दौरान जिले की ग्राम पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक नहीं पहुंचाने के कारण ग्राम पंचायत टेमाची जनपद उदयगढ़ के ग्राम पंचायत सचिव श्री सागर सिंह मण्डलोई को ग्राम सभा में उपस्थित नहीं होने के कारण निलंबित किया गया तथा ग्राम पंचायत गेरूघाटी जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर के ग्राम पंचायत सचिव नानसिंह गवार को दो दिन का वेतन कांटे जाने के निर्देश दिए व ग्राम पंचायत देवलई जनपद पंचायत जोबट के ग्राम पंचायत सचिव कलमसिंह गाडरिया का 7 दिन का वेतन कांटने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत पाटबर्डी जनपद पंचायत उदयगढ़ के ग्राम पंचायत सचिव अमरसिंह बघेल को स्वच्छ भारत मिशन में रूचि नहीं लेने के कारण निलंबित किया गया। Post navigation अवैध रेत 1 लाख 37 हजार का लगाया जुर्माना पटवारी महेश गडवाल को नोटिस