आलीराजपुर। जिले में 11 दिसंबर 2024 से 26 दिसंबर तक  प्रतिदिन जनकल्याण पर्व  के अंतर्गत मुख्‍यमंत्री जन कल्‍याण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।  कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि 11 दिसंबर से 24 दिसंबर 2024 तक 7  हजार 8 सौ 42  आवेदन प्राप्‍त हुए है जिसमें 5 हजार 2  सौ 99 आवेदन स्वीकृत किए गए है ।  अलीराजपुर जिले  के ग्राम पंचायत कवछा  में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन किया  गया। इस शिविर में अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे   समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कवछा शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से आवेदन प्राप्त हुए जिसमें राजस्व विभाग नक्शा ,  नकल संबंधित 74,  सीमांंकन 

 03, फौति नामांतरण 04 , जन्म जाति प्रमाण पत्र 2 सहित राजस्‍व विभाग के कुल 83  ,महिला एवं बाल विकास विभाग के 10, पशुपालन एवं डेयरी विभाग 07, उद्यानिकी विभाग 06, सामाजिक न्याय विभाग 10, श्रम विभाग के 19, सहकारिता विभाग के 01,कृषि कल्‍याण विभाग 11 आवेदन पत्र प्राप्‍त हुए ।  जिनका मौके पर निराकरण किया गया ।  इस तरह कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए ।

इन प्राप्त आवेदनों का शिविर स्थल पर सत्यापन कर अभियान समय सीमा के अंतर्गत ही निस्तारण कर सेवाएं एवं हितलाभ प्रदान करने के निर्देश कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा दिए गए है । इस प्रकार जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस प्रकार के शिविरों में एवं संपर्क दलों के माध्यम से जन जन तक शासन की योजनाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार जिले में 336 शिविरों का आयोजन जन कल्‍याण पर्व के दौरान किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *