जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर में धार जिले के कोटेश्वर धाम से नर्मदा का पानी लेकर आए कावडिय़ों का जगह जगह स्वागत किया गया अश्विन प्रजापत ने बताया कि हम नानपुर से शनिवार को शाम कोटेश्वर के लिए निकले थे जिसमें सैकड़ो कावडिय़ों में महिलाएं पुरुष बच्चे आदि निकले थे। आज नागपंचमी के दिन ग्राम के सभी शिव मंदिरों में प्रतिवर्ष अनुसार शिवजी का जलाभिषेक किया गया। वहीं ग्राम की सुख शांति व समृद्धि के लिए यह यात्रा चलती रहेगी ।यात्रा में मुकाम मौर्य, राकेश प्रजापत, लोकेश, धर्मेंद्र डावर, सुरसिंह आदि कार्यकर्ताओ के सहयोग से यात्रा निकाली गई। ) Post navigation मनोहर सेठिया वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष मनोनीत विश्व हिंदू परिषद ने निकाली भव्य कावड़ व कलशयात्रा