अलीराजपुर live के लिये सोंडवा से योगेन्द्र राठौड
—————————————————

वेसे तो भारत देश मे क्रिकेट एक जुनुन है।पर यह जुनुन अब ग्रामीण क्षैत्रो मे भी दिखाई देने लगा है।भले ही बात छोटे स्तर पर होने वाले क्रिकेट आयोजनो की हो पर दर्शको का शोर और उत्साह जनक उपस्थिती खिलाडीयो मे जोश भर रही है। हम बात कर रहे है सोंडवा तहसील मुख्यालय पर आयोजित हो रहे ग्रामीण टेनिस बाल  क्रिकेट टुर्नामेंट की जिसमे  5000 प्रथम व 2500 का दृितिय पुरस्कार रखा गया है। प्रत्येक दिन 4 मेच आयोजित किये जा रहे है। इस मे केवल सोंडवा तहसील की ग्रामीण  टिमो को ही प्रवेश प्रदान किया गया है।इन ग्रामीण टिमो के मैचो का रोमांच इस कदर है कि मैच के दौरान सारा सोंडवा का बाजार विरान हो जाता है। जिसके आयोजक वेरला कनेश,शिव ठाकुर,राजु सोलंकी,माधु सस्तियॉ,निर्मल,आदि आयोजन को सफल बनाने मे लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *