विशाल वाणी, आजादनगर चंद्रशेखर आजाद नगर में जनपद पंचायत चन्द्रशेखर आजाद नगर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज साप्ताहिक हाट बाजार के दिन ढोल मंडल के साथ रैली का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में ढोल मंडल की थाप पर नाचते हुए ग्रामीणों ने मतदाता जागरूकता के नारे लगाए। उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ मनोज निगम, पंचायत समन्वय अधिकरी मनोहर वाणी, पर्यवेक्षक जसुमति चंदेल, बीसी गमसिह मेडा, अब्बास जाम्बुवाला, शकील शेख, निलेश वसुनिया तथा ग्रामीणजन, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में एक गाड़ी पर बैनर एवं एक ग्रामीण को एवीएम का बैनर पहनाया गया था। ) Post navigation लूट के लाखों के माल समेत एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में मतदाता जागरूकता रैली साथ ही जॉय फूल लर्निंग के अंतर्गत स्कूली बच्चों से में मेहंदी प्रतियोगिता