झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- झकनावदा ग्राम पंचायत ने स्वच्छता का संदेश देते हुए पंचायत निधि से कचरा वाहन की सौगात ग्रामवासियो को दे दी। आज ग्राम पंचायत भवन पर कचरा वाहन की शुरुआत पजन कर संरपच बालू मेड़ा, उपसंरपच संजय कोठारी, निर्माण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर, पंच राजेश कांसवा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गाबेन पडियार, पारस जैन, वरिष्ठ नेता अजय व्होरा, राधेश्याम जमादारी, भाजपा मिडिया प्रभारी शैतान कुमठ, फकीरचन्द्र माली, जनपद सदस्य संजय मांडोत आदि ने किया। घर-घर जायगा कचरा वाहन स्वच्छता अभियान में कचरा वाहन हर घर दिन में दो बार घर-घर जाकर कचरा भरेगा, जिससे नगर स्वच्छ रहेगा। Post navigation बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया संविधान दिवस पूरणमल जैन के निधन से अंचल मे शोक की लहर ; कारोबारी & समाजसेवी सुरेशचंद्र जैन के पिता थे पूरणमल