झाबुआ लाइव के लिऐ राणापुर से के नाहर की रिपोर्ट । राणापुर मे आज सुबह होते ही हंगामा मचा गया दरअसल गोशाला मे बतौर चौकीदार एंव देखभाल का काम देख रहे “कालू पिता वीर” की लठ्ठ मारकर अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी । यह वारदात गोशाला परिसर मे ही घटित हुई । घटना के बाद कालू के समाजजन आक्रोशित है ओर जांच कर शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है । घटनास्थल की परिस्थिति बता रही है कि संभवत रंजिश के चलते हत्या की गई है क्योंकि ना तो चोरी हुई है ओर ना ही लूट हुई है । ” घटना की सुचना मिली है बारीकी से जांच की जायेगी जो भी हत्यारे होगे जल्दी ही पकडे जायेंगें – आबिद खान एसपी झाबुआ । Post navigation आगलगोटा गांव मे विवाहिता की संदिग्ध लाश बरामद अक्षयसिंह का विसरा पहुंचा दिल्ली , एम्स को आज सौंपा जायेगा विसरा