रितेश गुुप्ता, थान्दला
भारतीय उन्नत नस्ल के तथा गौवंशी दुधारू पशुओं के पालन को बढ़ावा देने के लिए जिले में विकासखंड स्तर पर गोपाल पुरस्कार योजना वर्ष 2018-2019 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भारतीय देसी नस्ल की ऐसी गाय जिसका दूध उत्पादन प्रतिदिन 4 लीटर तथा भैंस जिसका दूध उत्पादन 6 लीटर प्रतिदिन या उससे अधिक हो। इसके लिए पशुपालकों को अपने निकटतम पशु चिकित्सा संस्था में आवेदन प्रस्तुत कर गाय व भैंस का पंजीयन 4 जनवरी शाम 5 बजे तक करवाना अनिवार्य होगा। वही डॉ. आरबीएस जनोरिया, डॉ मनोज देवड़ा, डॉ. महेश खराड़ी ने बताया राज्य शासन ने गोपाल पुरस्कार योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली गाय एवं भैंस के पालकों को दस हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाली गाय या भैंस के पालकों को 7500 हजार, तृतीय स्थान पर आने वाली गाय या भैंस के पशु पालक को पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 5 जनवरी सुबह एवं शाम का दुध उत्पादन व 6 जनवरी सुबह का अधिकतम उत्पादन के आधार पर गाय व भैंस का चयन पुरस्कार हेतु किया जाएगा। प्रतियोगिता मे भाग लेकर पशुपालक गोपाल पुरस्कार योजना से लाभान्वित होवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *