अर्पित चोपड़ा, खवासा गुजरात के गोधरा शहर में आयोजित 5जी स्टूडेंट ओलम्पिक नेशनल गेम्स 2018-19 में मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। 23 से 25 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों को टीम ने हिस्सा लिया। कोच सुकराम मुणिया एवं सचिव प्रदीप पारगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मप्र को 5 गोल्ड, 5 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज मैडल जीते। उक्त प्रतियोगिता में खवासा के धर्मेंद्र सिंगाड ने गोल्ड और संत तेरेसा स्कूल के छात्र शुभ राठौर ने ब्रॉन्ज मैडल प्राप्त किया। खेल शिक्षक पवन प्रजापत का सहयोग भी सराहनीय रहा। Post navigation कलसिंह भाबर ने विशाल रैली निकाल मांगा जनसमर्थन चुनाव मे बंटने जा रही 300 लीटर शराब आबकारी विभाग ने पकड़ी ; आरोपी फरार