अर्पित चौपड़ा, खवासा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में खवासा बंद रहा। पहले करणी सेना के आव्हान और देर रात बंद के आव्हान को वापस लेने के बावजूद स्थानीय व्यापारियों ने स्वेच्छा से 11 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रख अपना विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान करणी सेना और सर्व समाज ने मुख्य चौराहे पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना से राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की तस्वीर रख मौन रखकर गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद खवासा पुलिस चौकी प्रभारी रज्जन सिंह गणावा को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर न्याय दिलाने और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। Post navigation खवासा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 4 बूथों पर 79.49 प्रतिशत मतदान अपहरण के बाद हुई युवक की मौत के मामले में परिजन ने पुलिस को आवेदन दिया, हत्या की आशंका जताई