आलीराजपुर। कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने जिले में अति आवश्यक वस्तु गैस टंकी एवं मिलावटी खाद्य की जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिए जिसके परिपालन में खाद्य आपूर्ति विभाग एवं खाद्य सुरक्षा एवं नापतोल विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जोबट में की जिसके तहत घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 32 गैस टंकी जब्त की गई वही दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए एवं नापतोल विभाग द्वारा किराना दुकान एवं एक खाद्य दुकान की जांच कर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई । जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री जीपी अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही जिले के अन्य क्षेत्रों में भी की जाएगी ताकि अति आवश्यक वस्तु एवं मिलावटी खाद्य सामग्री पर रोक लगाई जा सकें। Post navigation पुलिस को मिली सफलता : 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए करीब 10 किलो चांदी के गहने जब्त किए अजब गजब MP में आजीविका में सुधार करने वालों की ही आजिविका पर खतरा