लवेश स्वर्णकार@ रायपुरिया अभी कुछ समय पहले गांव कमल खेड़ा में थ्रेसर में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार महिला निर्मला बाई पति श्रवण कुमार मुनिया उम्र 35 वर्ष जो कि थ्रेसर मशीन में गेहूं डाल रही थी की अचानक उसका सिर थ्रेसर मशीन के अंदर चला गया ओर वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही 108 मौके पर पहुंची ओर पायलट सुरेंद्र पीएमटी कैलाश द्वारा तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद भेजा। जहा स्तिथि गम्भीर होने से उसे झाबुआ रेफर किया गया। ) Post navigation ऐतिहासिक हनुमान मंदिर मे चोरी ; भगवान का यह चुरा ले गये चोर रात में हुई आगजनी से घर के सामान के साथ पशु जले; लाखों का नुकसान