झाबुआ लाइव डेस्क- प्रेरणास्त्रोत, सरल स्वभावी उदार व्यक्तित्व के धनी, संघर्षशील, उद्यमी, धर्म आराधक, कर्तव्यनिष्ठ स्व. गेंदालाल धन्नालाल राठौड़ (दशौरा) का 14 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया। दशौरा परिवार के धुलीबाई राठौड़, नितिन राठौड़, राकेश राठौड़, सुनील राठौड़ ने बताया कि स्व. गेंदालाल राठौड़ का 26 फरवरी को घाटा प्रात: 9 बजे किया जाएगा तथा रात्रि 8 बजे राजस्थान की माधुरी वैष्णव पार्टी द्वारा उनके स्थान स्थान सदर बाजार पारा में संगीतमय भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ 27 फरवरी को गरुड पुराण महात्म्य प्रात: 9.30 बजे, पगड़ी रस्म प्रात: 10 बजे व प्रात: 11.30 बजे भोजन प्रसादी महावीर जैन भवन पारा में रखी गई है। साथ ही कांतिलाल कालूजी, मगनलाल सागरमलजी, मोहरलाल पूनमचंद, शंकरलाल धन्नाजी, आनंदीलाल धन्नाजी, दिलीप मांगीलाल, मांगीलाल बलसोरा, रामनाथ झरवार, गणेश आसरमा, प्रेमजी गोलनिया, खेमराजजी परमार, राजू पडियार, भगवतीप्रसाद बलसोरा, गौरव ढाकरिया, राधेश्याम गोलानिया, दीपक सिनोतिया ने स्व. गेंदालाल राठौड़ को श्रद्धा सुमन अर्पित कर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन समाज में एक अपूरणीय क्षति है और इससे समाज व परिवार में शून्य हो गया है। Post navigation चूड़ी बनी पत्नी द्वारा अपने सुहाग को उजाडऩे का सबूत, पति की हत्या के बाद प्रेमी संग पति की लाश के समीप किया सैक्स पांच दिन से लापता बालिका की लाश फतेपुरा के कुएं से बरामद